Site icon Navpradesh

CG Biggest Ravana : WRS मैदान में 110 तो सप्रे स्कूल मैदान में 55 फीट का पुतला दहन

CG Biggest Ravana :

CG Biggest Ravana :

शानदार क्रेकल शो के लिए बंगाल से आएंगे आतिशबाज, फ्री पतंगबाजी स्पर्धा में हजारों का नगद इनाम भी

रायपुर/नवप्रदेश। CG Biggest Ravana : छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावण रायपुर में तैयार हो गया है। WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट के रावण का दहन होगा। कल मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।

रेलवे ट्रेक के पास 200 जवान सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहेंगे। 2 जगह बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। प्रदेश में इतनी ऊंचाई का यह इकलौता रावण पुतला होता है। हर साल दशहरे पर बड़ा आयोजन होता है।

रेलवे प्रशासन, पुलि प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से सारा इंतजाम किया गया है। 20 से 25 हजार लोग यहां जुटते हैं।आयोजन को लेकर तैयारी आखिरी दौर पर है।

सार्वजनिक दशहरा उत्सव समित और नेशनल क्लब की संयुक्त टीम के अलावा रेलवे ट्रेक के पास 200 जवान मुस्तैद रहेंगे। समिति के अध्यक्ष एजाज ढेबर, सचिव राधेश्याम विभार ने पत्रकारवार्ता में बताया, दर्शकों की भीड़ देखते हुए दशहरा मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डब्ल्यूआरएस के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में इस बार एक लाख दर्शकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग यहां दशहरा उत्सव का आनंद उठाने डब्ल्यूआरएस मैदान पहुंचते हैं।

इस बार राजा के हाथ से बना 101 फीट रावण जलेगा

52 साल से राजपाल लुंबा ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए रावण पुतला बनाने का काम करते रहे। उनके निधन के बाद राजा भाई इस बार 101 फीट ऊंचा रावण पुतला बनाने अपनी टीम के साथ महीनेभर से जुटे हुए हैं।

साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला ‘भी जलाया जाएगा। दशहरा उत्सव में भव्य आतिशबाजी देखने को मिलेगी। इसके लिए कोलकाता से आतिशबाज बुलाए जा रहे हैं।

सप्रे मैदान में 55 फीट का रावण, मेघनाथ, कुम्भकरण

सप्रे स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव के 13वें आयोजन में समिति ने 35 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। सप्रे स्कूल में 55 फीट का रावण और 45- 45 फीट के कुंभकर्ण व मेघनाथ का दहन किया जाएगा।

बूढ़ापारा दशहरा उत्सव को खास बनाने के लिए समिति 24 अक्टूबर को रावण दहन से पहले पतंगबाजी होगी जिसमे निःशुल्क पतंग और मांझा दिया जायेगा।

आयोजन समिति पदाधिकारियों विजय चोपड़ा, लक्ष्मण गवली, अजय देवांगन ने बताया पतंगबाजी स्पर्धा में नगद इनाम भी रखा। इसी तरह रावनभाठा में भी ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Exit mobile version