सोने-चांदी की कीमतों में भूचाल, चांदी एक झटके में 31,000 तक गिरी, सोना भी पहुंचा

मुंबई। सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन’ के मुताबिक, आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,141 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले शुक्रवार को यह रेट 1,47,218 रुपये प्रति 10 ग्राम था, यानी आज सोना 12,077 रुपये सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसकी कीमत 1,34,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जिसमें 12,028 रुपये की कमी आई है। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,46,628 रुपये थी।
18 कैरेट सोने का भाव
18 कैरेट सोने का भाव आज सोमवार को 1,23,789 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछला क्लोजिंग भाव 1,34,852 रुपये था, यानी इसमें 11,063 रुपये की कमी आई है। वहीं ब्लयूइओन्स के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने के भाव में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है और यह 1,45,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है।
आज का चांदी का भाव
इबजा के डेटा के मुताबिक, चांदी के भाव में भी बड़ी गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी का भाव 2,01,500 रुपये है। पिछले शुक्रवार को चांदी 2,32,364 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। यानी आज चांदी के भाव में 30,864 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। चांदी 2,27,960 रुपये प्रति किलो बिक रही है, वहां थोड़ी बढ़त दिख रही है। इबजा दिन में दो बार सोने और चांदी के रेट बताता है।



