Site icon Navpradesh

CG 2nd Ranked : एक लाख की आबादी में पाटन दूसरा सबसे साफ शहर

CG 2nd Ranked : Patan second cleanest city in population of one lakh

CG 2nd Ranked

रायपुर/नवप्रदेश। CG 2nd Ranked : स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 को लेकर शनिवार को नतीजे जारी कर दिए गए। इस बार ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य’ की श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा पुरस्कार मिला है। वहीं एक लाख की आबादी में दुर्ग जिले के पाटन को देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। इस दौरान शहरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया ने पुरस्कार ग्रहण किया। हालांकि पिछले तीन साल से पहले स्थान पर मौजूद छत्तीसगढ़ इस पर एक पायदान नीचे खिसक गया है।  

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश को राज्यों (CG 2nd Ranked) में पहला स्थान मिला है। इसके बाद छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का स्थान है। छत्तीसगढ़ को 3890 अंक मिले हैं, जो कि पहले स्थान पर काबिज हुए मध्य प्रदेश से 580 अंक पीछे है।

इसलिए पाटन स्वछता में अग्रणी

1. नरवा,गरवा घुरवा, बाड़ी और स्वच्छता के कन्वर्जेंस का इंटीग्रेटेड मॉडल
2. देश का सर्वप्रथम आई ई सी एक्सपेरियेंस जोन
3. देश का सर्वप्रथम 5 स्टार छोटा शहर
4. देश का प्रथम ODF शहर
5. यहाँ के नागरिक स्वच्छता सुविधाओं से पूरी तरह संतुष्ट होने के कारण शहर सिटीजन फीडबैक में आगे
6. छोटे शहरों का प्रदेश में पहला मलबा प्रसंस्करण प्लांट
7. पूरे देश हेतु रोल मॉडल 3 मार्च को समस्त राज्य की टीम द्वारा भ्रमण
8. अर्बन गोठान का उत्कृष्ठ कार्य के साथ कचरा और गोबर का 100 प्रतिशत खाद निर्माण
9. मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों का इलाज 

ऐसे हुआ सर्वे

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है। इस हेतु विगत 08 माह से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है। सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया। निकायों के निरीक्षण उपरान्त ओडीएफ की स्थिति पूर्व वर्षों की तरह ही अच्छी पायी गई।

राज्य शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित जन-जागरण प्रतिनिधियों जैसे महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, चौराहों की ब्रांडिंग, स्मारकों का रख-रखाव आदि में भी राज्य के निकायों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार बनी।

छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल

स्वच्छता सर्वेक्षण का सम्मान समारोह में पुरस्कार (CG 2nd Ranked) लेने के लिये छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रत्येक शहर से स्वच्छता दीदी को  दिल्ली भेजा है इनमें पाटन- लता मंडलेश, अंबिकापुर -शशिकला सिन्हा, भिलाई चरोदा -सुनीति वर्मा, चिरिमीरी- अनामिका विश्वकर्मा, अकलतरा -गौरी बाई खांडे,बलोदा बाजार -सुभाषिनी शेंद्रे, बलरामपुर -कलमनी देवी, कवर्धा -निशा खान, जशपुर नगर- राखी सिंह, विश्रामपुर -भारती गुप्ति और खोंगापानी से सुधा मिश्रा एवं सम्बंधित नगरीय निकायों के अध्यक्ष, सीएमओ शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि किसी भी शहर या राज्य ने ये पहल नहीं की है।

Exit mobile version