छत्तीसगढ़जॉब्स

Census 2027 Recruitment : एमसीबी: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिले में 17 पदों पर एजेंसी के माध्यम से होगी भर्ती, 2 मार्च तक आमंत्रित किए गए प्रस्ताव

भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां (Census 2027 Recruitment) तेज कर दी गई हैं। जनगणना कार्य को व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 17 कार्मिकों की नियुक्ति के लिए एजेंसी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

https://youtu.be/1U3kAw8Y1n0

जारी सूचना के अनुसार जिला कार्यालय के साथ-साथ जिले की सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक तथा 2 बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति कुल 18 माह की अवधि के लिए प्रस्तावित है, ताकि जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

इस कार्य के लिए जिला प्रशासन ने पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसियों, लेबर सप्लायरों, ठेकेदारों एवं पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों से सीलबंद प्रस्ताव (Census 2027 Recruitment) आमंत्रित किए हैं। प्रस्ताव के साथ 2,21,950 रुपये की राशि का बैंक डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर्स चेक संलग्न करना अनिवार्य होगा, साथ ही अन्य निर्धारित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक दस्तावेज तय प्रारूप में दो अलग-अलग लिफाफों में रखकर, उन्हें एक बड़े लिफाफे में सीलबंद किया जाएगा। यह प्रस्ताव 02 मार्च 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक जिला कार्यालय मनेन्द्रगढ़ की जनगणना शाखा में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करना होगा। प्राप्त प्रस्तावों को उसी दिन सायं 4:00 बजे जिला जनगणना अधिकारी के कक्ष में खोला जाएगा।

https://youtu.be/1bFFxSdcjOc

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शर्तें एवं आवेदन प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट
https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। इच्छुक एजेंसियां वेबसाइट से जानकारी डाउनलोड कर सकती हैं, वहीं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर भी इसका अवलोकन किया जा सकता है।

जिला प्रशासन का कहना है कि समय रहते उपयुक्त एजेंसी के चयन से जनगणना 2027 के कार्यों को बेहतर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ संपन्न (Census 2027 Recruitment) कराया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button