छत्तीसगढ़

ED Arrested : कथित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले में चौथी गिरफ्तारी…


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कथित 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईडी ने चौथी गिरफ्तारी की है। खबरें है कि ईडी ने छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज यानी 12 मई की सुबह एपी त्रिपाठी को मायानगरी मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा है। उन्हें विमान से रायपुर लाया गया और देर शाम कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि सूबे में कथित 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ईडी ने रायपुर के कारोबारी व मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू को ईडी ने पकड़ा है। वहीं आज सुबह ही ईडी की टीम ने रायपुर के बड़े होटल कारोबारी गुरूचरण सिंह होरा और मंदीप चावला के घर व दफ्तर में दबिश दी है।

Related Articles

Back to top button