छत्तीसगढ़
Breaking News : अभद्र टिप्पणी पर जैन समाज और व्यापारिक संगठनों निकाला पैदल मार्च

रायपुर/नवप्रदेश। Breaking News : जैन समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज जैन समाज और व्यापारिक संगठनों द्वारा पैदल मार्च निकाला। दरअसल 25 मई को बालोद के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी की गई थी।
इसके विरोध में आज राजधानी रायपुर में जैन समाज द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। रायपुर के दादाबाड़ी में बड़ी संख्या में जैन समाज के हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं। वहीं पैदल मार्च कर राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौपेंगे।



