Rashmika Mandanna Wedding Look : लाल सूट और मांग में सिंदूर…विजय देवरकोंडा की बाहों में खिलखिलाईं रश्मिका, फ्लाइंग किस से जीता दिल

शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा मीडिया के सामने (Rashmika Mandanna Wedding Look) साथ नजर आए। उदयपुर में शाही अंदाज में सात फेरे लेने के अगले ही दिन यह न्यूलीवेड कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ, जहां दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी का अभिवादन किया। जैसे ही वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एयरपोर्ट पर दोनों का अंदाज सादगी भरा लेकिन बेहद खास था। रश्मिका लाल पारंपरिक सूट में नजर आईं, मांग में सिंदूर और चेहरे पर नई दुल्हन की चमक साफ झलक रही थी। वहीं विजय इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में स्टाइलिश और क्लासी दिखे। दोनों हाथों में बंधी मौली और चेहरे पर खुशी उनके नए सफर की गवाही दे रही थी।
मीडिया के सामने आते ही दोनों ने हाथ जोड़कर अभिवादन (Rashmika Mandanna Wedding Look) किया। इस दौरान रश्मिका ने फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया। विजय ने भी मुस्कुराते हुए उनका साथ दिया और एक पल ऐसा आया जब उन्होंने रश्मिका को अपनी बाहों में भर लिया। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों की खुशी दोगुनी हो गई।
गौरतलब है कि इस जोड़ी ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आलीशान ITC ग्रैंड मेमेंटोस में बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब हैदराबाद लौटते वक्त उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रहा।
सोशल मीडिया पर फैंस इस जोड़ी को ‘परफेक्ट कपल’ बता (Rashmika Mandanna Wedding Look) रहे हैं और उनकी शादी की आधिकारिक तस्वीरों व वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



