छत्तीसगढ़

Jashpur Adventure Festival : ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन – 6 से 9 नवंबर तक रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का संगम

जशपुर जिले में 6 से 9 नवंबर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के कई राज्यों से आने वाले पर्यटक (Jashpur Adventure Festival) भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को देशदेखा पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

https://youtu.be/6rQyqoujk9A

पर्यटकों की सुविधा पर प्रशासन का विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने पानी, बिजली, सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग, आवागमन और कैंपिंग साइट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम केरा स्थित होमस्टे साइट का भी दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर तैयारियों की समीक्षा करें और संभावित कमियों को तुरंत दूर करें। साथ ही निर्देश दिया कि सभी साहसिक गतिविधियां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संचालित हों ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो।

रोमांच, कला और संस्कृति का अनोखा संगम

चार दिवसीय ‘जशपुर जम्बूरी’ में प्रतिभागी रोमांच, कला और संस्कृति का बेहतरीन संगम देखेंगे।

पहला दिन:

पंजीयन और स्वागत सत्र के बाद आइस-ब्रेकर गेम्स और रचनात्मक आर्ट वर्कशॉप्स

दोपहर में रॉक क्लाइम्बिंग, ज़िपलाइन, जुमरिंग और रैपलिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियाँ

शाम को कल्चरल एंड फन इवनिंग और रात में स्टारगेज़िंग सेशन

दूसरा और तीसरा दिन:

मयाली समूह के प्रतिभागी कायाकिंग, पैरामोटर, एटीवी, पेंटबॉल और हॉट एयर बलून जैसी गतिविधियों (Jashpur Adventure Festival) में हिस्सा लेंगे

देशदेखा समूह रानीदाह जलप्रपात, सारुडीह चाय बागान और संग्रहालय भ्रमण करेगा

शाम को सरना एथनिक रिज़ॉर्ट में सांस्कृतिक व संगीत संध्या का आयोजन

तीसरे दिन दोनों समूह अपने गंतव्य बदलकर गतिविधियों में भाग लेंगे।

https://youtu.be/W-WpboZkmiM

9 नवंबर को होगा समापन समारोह

अंतिम दिन 9 नवंबर को एडवेंचर और आर्ट रोटेशन के फाइनल राउंड के साथ क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
दोपहर में समूह फोटो और फीडबैक सेशन के बाद ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का औपचारिक (Jashpur Adventure Festival) समापन होगा।

Related Articles

Back to top button