राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलानः BJP ने कोयल मल्लिक, दिनेश आर्य को उतारा

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पश्चिम बंगाल की राज्यसभा उपचुनाव वाली सीट से अभिनेत्री और TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को उम्मीदवार बनाया है.  वहीं, उत्तराखंड से दिनेश आर्य को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है. दोनों नामों पर BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगाई है.

कोयल मल्लिक को इसी साल TMC ने राज्यसभा भेजा था. हालांकि, उन्होंने 16 जुलाई 2026 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट खाली हो गई. इसी सीट पर 16 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. अब BJP ने उसी सीट से कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

वहीं, उत्तराखंड से BJP ने दिनेश आर्य के नाम का ऐलान किया है. वह नैनीताल क्षेत्र से आते हैं और फिलहाल राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं. उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है. उत्तराखंड में मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है. बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की कुल 12 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है. 

↑
Exit mobile version