Cancer Lump Pain : गांठ दर्द करे या न करे…कैंसर इंतजार नहीं करता” — डॉक्टरों की चेतावनी…

नई दिल्ली, 10 जून| Cancer Lump Pain : भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और महिलाओं में ब्रेस्ट व ओवेरियन कैंसर सबसे आम हो गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि—क्या कैंसर की गांठ में दर्द होता है?
अक्सर लोग यही सोचते हैं कि अगर गांठ में दर्द नहीं है तो वह सामान्य होगी, लेकिन डॉक्टरों की राय कुछ और कहती है।
डॉ. गरिमा सिंह ने किया खुलासा — “हर गांठ दर्द नहीं करती, लेकिन खतरनाक हो सकती है”
बीएलके व मैक्स हॉस्पिटल, दिल्ली की सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गरिमा सिंह बताती हैं कि
“कैंसर की गांठ अक्सर शुरुआत में पेनलेस यानी बिना दर्द के होती (Cancer Lump Pain)है। जैसे-जैसे गांठ बढ़ती है और आस-पास की नसों या अंगों को प्रभावित करने लगती है, तब दर्द शुरू होता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि:
बायोप्सी के बाद या संक्रमण होने पर गांठ में दर्द हो सकता है।
अगर गांठ से पस या खून जैसा स्राव निकल रहा है तो यह गंभीर संकेत हो सकता है।
कैंसर की गांठ के बारे में ये बातें जानना बेहद जरूरी है:
हर दर्द वाली गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन हर बिना दर्द वाली गांठ सुरक्षित भी नहीं होती।
गांठ से तरल या खून आना बेहद खतरनाक संकेत हो सकता (Cancer Lump Pain)है।
शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ मिले तो डॉक्टर को दिखाना ज़रूरी है — जितनी जल्दी जांच, उतना बेहतर इलाज।
कैंसर के लक्षण जो नजरअंदाज नहीं करने चाहिए
भूख का कम होना और तेजी से वजन घटना
लगातार खांसी या खून आना
आवाज में बदलाव या गले में लगातार (Cancer Lump Pain)खराश
पेट में असहनीय दर्द या पीलिया
शरीर पर अचानक उभरते मस्से या बदलाव
पेशाब में खून आना बिना दर्द के
खाना निगलने में दिक्कत या जलन
आपके लिए जरूरी सलाह:
अगर आपके शरीर में कोई गांठ, असामान्य लक्षण, या तेज बदलाव दिख रहा है, तो इसे सामान्य मानकर छोड़िए मत।
कैंसर का इलाज संभव है, अगर समय रहते पता चल जाए।
हर 6 महीने में चेकअप कराएं, खासकर अगर आपके परिवार में कैंसर का इतिहास है।