Cancer Early Symptoms : भारत में हर साल 15 लाख नए कैंसर मरीज, ये 3 शुरुआती संकेत नजरअंदाज किए तो बढ़ सकता है खतरा

Cancer Early Symptoms

Cancer Early Symptoms

भारत में कैंसर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। हर साल देश में 15 लाख से अधिक नए कैंसर मामलों का सामने आना एक गंभीर (Cancer Early Symptoms) चेतावनी है। चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में मरीजों में कैंसर का पता तब चलता है, जब बीमारी तीसरे या चौथे स्टेज में पहुंच चुकी होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह शुरुआती लक्षणों को हल्के में लेना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर के शुरुआती संकेत अक्सर सामान्य बीमारी जैसे लगते हैं। थकान, हल्का दर्द, पेट की परेशानी या वजन कम होना – इन सबको लोग तनाव, उम्र या खराब दिनचर्या से जोड़कर नजरअंदाज (Cancer Early Symptoms) कर देते हैं। लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है। खासतौर पर पेट और ब्रेस्ट कैंसर जैसे मामलों में शुरुआती स्टेज में लक्षण बेहद हल्के होते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर शरीर में कुछ बदलाव लगातार 2 से 3 हफ्तों तक बने रहें, तो उन्हें सामान्य मानकर छोड़ना खतरनाक हो सकता है। समय रहते जांच कराने से कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ा जा सकता है, जहां इलाज की सफलता की संभावना काफी ज्यादा होती है।

पहला अहम संकेत है लगातार थकान, बिना वजह वजन कम होना और पाचन से जुड़ी समस्याएं। लंबे समय तक अपच, पेट साफ न होना, पेट फूलना या खाने की आदतों में अचानक बदलाव अगर ठीक न हो रहे हों, तो इसे सिर्फ लाइफस्टाइल की समस्या समझकर टालना सही नहीं है। ये लक्षण मामूली लग सकते हैं, लेकिन इनका लंबे समय तक बने रहना शरीर के भीतर किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है।

दूसरा संकेत है बार-बार लौटने वाले लक्षण। जैसे खांसी जो ठीक होकर फिर शुरू हो जाए, आवाज का बार-बार बैठना, या मल में कभी-कभी खून आना। कई बार ये लक्षण अपने आप ठीक (Cancer Early Symptoms) हो जाते हैं, जिससे लोग निश्चिंत हो जाते हैं, लेकिन इनका बार-बार होना खतरे की घंटी हो सकता है। ऐसे संकेतों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।

तीसरा और सबसे गंभीर संकेत है बिना दर्द के गांठ या सूजन। अक्सर लोग सोचते हैं कि जब दर्द नहीं है तो चिंता की बात नहीं है, जबकि हकीकत इसके उलट है। ब्रेस्ट, गर्दन, बगल या टेस्टिकल्स में बिना दर्द की गांठ, बिना वजह सूजन या असामान्य ब्लीडिंग कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकती है। दर्द न होना कैंसर न होने की गारंटी नहीं है – यह बात समझना बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि समय पर पहचान और जांच की जरूरत है। शरीर के संकेतों को सुनना, नियमित जांच कराना और लक्षणों को हल्के में न लेना ही कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत तरीका है। जागरूकता ही इस बीमारी के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।