देश

Canara Bank Gold Theft : कर्नाटक में केनरा बैंक से 59 किलो सोना गायब…गोल्ड लोन ट्रस्ट पर सबसे बड़ा सवाल…!

विजयपुरा/कर्नाटक, 3 जून। Canara Bank Gold Theft : भारत की बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में स्थित केनरा बैंक की मंगोली शाखा से 59 किलोग्राम सोने की चोरी ने सुरक्षा तंत्र की बड़ी चूक को उजागर कर दिया है। यह सोना उन आम नागरिकों का था, जिन्होंने अपने गोल्ड लोन के तहत इसे बैंक में बतौर जमानत जमा कराया था।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण बी. निंबर्गी ने बताया कि चोरी का पता तब चला जब 26 मई की सुबह बैंक सफाई के लिए पहुंचे चपरासी ने देखा कि बैंक का शटर टूटा हुआ (Canara Bank Gold Theft)था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और जब बैंक अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि गोल्ड लॉकर में रखा 59 किलो सोना गायब है।

https://navpradesh.com/cisf-head-constable-recruitment-2025/

चोरी कब हुई?

बैंक 23 मई की शाम को बंद हुआ था और 24 व 25 मई को बंद रहने के कारण पुलिस को शक है कि चोरी इन्हीं दो रातों में की गई।

सवालों के घेरे में बैंक की सुरक्षा

बिना अलार्म सिस्टम क्यों?

लॉकर की निगरानी में चूक कैसे हुई?

CCTV फुटेज उपलब्ध हैं या नहीं?

इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=W30YKJofcYQ

आठ टीमें जांच में जुटीं

विजयपुरा पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल चोरी की जांच के लिए 8 विशेष टीमों का गठन किया (Canara Bank Gold Theft)है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोल्ड लोन धारकों में चिंता का माहौल

जिन लोगों ने अपना कीमती सोना गोल्ड लोन के तहत बैंक में जमा कराया था, उनके बीच भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। कई परिवारों के लिए यह जीवनभर की जमा पूंजी थी।

Related Articles

Back to top button