छत्तीसगढ़

Cabinet Rank Appointments : निगम-मंडल के प्रमुखों में से 13 को कैबिनेट और 22 को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

Cabinet Rank Appointments : राज्य शासन ने (Cabinet Rank Appointments) निगम-मंडलों में नियुक्त किए गए 35 प्रमुखों को कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश गुरुवार को जारी किया है। इनमें 13 को कैबिनेट मंत्री और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। यह फैसला लंबे इंतजार के बाद हुआ, जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा भी तेज हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=bGkYA_r32oQ

यह आदेश न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी संतुलन साधने वाला कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि निगम-मंडल के प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप उचित दर्जा देकर उनके कार्यक्षेत्र में सशक्त भूमिका सुनिश्चित की जाए।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले

आदेश में जिनको (Cabinet Rank Appointments) कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, उनमें प्रमुख रूप से अनुराग सिंह देव (अध्यक्ष, गृह निर्माण मंडल), भूपेंद्र सवन्नी (अध्यक्ष, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण), चंदूलाल साहू (अध्यक्ष, भंडार गृह निगम), केदार नाथ गुप्ता (अध्यक्ष, सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर), नीलू शर्मा (अध्यक्ष, पर्यटन मंडल), राजा पांडेय (अध्यक्ष, पाठ्य पुस्तक निगम), राजीव अग्रवाल (अध्यक्ष, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड) और राकेश पांडेय (अध्यक्ष, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड) शामिल हैं।

इसके अलावा रामप्रताप सिंह (अध्यक्ष, भवन एवं अन्य संरचना कर्मकार कल्याण मंडल), राम सेवक पैकरा (अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम), संजय श्रीवास्तव (अध्यक्ष, स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन), सौरभ सिंह (अध्यक्ष, खनिज विकास निगम), श्रीनिवास राव मद्दी (अध्यक्ष, राज्य बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड) और अमरजीत सिंह छबड़ा (अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग) के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=1fazouCiCc8

राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले

राज्य स्तर के मंत्री की श्रेणी में (Cabinet Rank Appointments) भरत लाल मटियारा (अध्यक्ष, मधुआ कल्याण बोर्ड), चंद्रशेखर चन्द्राकर (अध्यक्ष, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम), चन्द्रकान्ति वर्मा (उपाध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड), दीपक महस्के (अध्यक्ष, मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड), ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार बोर्ड), जितेन्द्र कुमार साहू (अध्यक्ष, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड), डॉ. लखन लाल धीवर (उपाध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त लोकेश कावड़िया (अध्यक्ष, नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम), मोना सेन (अध्यक्ष, फिल्म विकास निगम), नंदकुमार साहू (अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण), प्रफुल्ल विश्वकर्मा (अध्यक्ष, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड), प्रहलाद रजक (अध्यक्ष, राज्य रजककार विकास बोर्ड), संदीप शर्मा (अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग) और शालिनी राजपूत (अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड) समेत कुल 22 नामों को इस श्रेणी में स्थान मिला है।

Related Articles

Back to top button