cabinet and state minister:कैबिनेट और राज्य मंत्री के श्रेणी में आये 13 चेहरे….

निगम-मंडल के दूसरे सूची का है अब भी इंतजार
रायपुर/नवप्रदेश। cabinet and state minister:छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडल और बोर्ड के 13 लोगों को कैबिनेट मंत्री और 3 को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज ये आदेश जारी कर दिया है।
जारी सूची के मुताबिक जिन 13 (cabinet and state minister) लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है,वे हैं-रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम, गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम,कुलदीप जुनेजा अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल, देवेंद्र बहादुर सिंह अध्यक्ष छग राज्य वन विकास निगम, मिथिलेश स्वर्णकार अध्यक्ष क्रेडा, शफी अहमद अध्यक्ष छग श्रम कल्याण मंडल, शैलेश नितिन त्रिवेदी अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम, अरुण वोरा अध्यक्ष भंडार गृह निगम, राजेंद्र तिवारी अध्यक्ष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष,आरडीए,एम.आर.निषाद अध्यक्ष मछुआ बोर्ड, धनेश पाटिला अध्यक्ष अंतव्यवसायी सहकारी वित्त निगम, बालकृष्ण पाठक अध्यक्ष छग राज्य औषधीय पादप बोर्ड।
वहीं चंदन कश्यप अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड, पदमा मनहर उपाध्यक्ष छग राज्य अनुसूचित जाति आयोग और नीता लोधी उपाध्यक्ष अंत्यव्यासी सहकारी वित्त निगम को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।


आक्रोश कम करने की रणनीति
निगम मंडल की दूसरी सूची का इंतजार अभी भी खत्म नहीं हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि आज जारी (cabinet and state minister) कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा जिन्हे मिला है उससे संगठन में व्याप्त आक्रोश कुछ काम होगा। साथ ही दूसरे कार्यकर्ताओं के मान मनुव्वल में भी पीसीसी चीफ लगे हुए हैं। पीसीसी चीफ मरकाम दूसरी सूचि जल्द जारी होने की बात अब भी कर रहे हैं।