Bus-Truck Drivers' Strike : हड़ताल के मद्देनज़र CM साय ने ली अफसरों की वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश

Bus-Truck Drivers’ Strike : हड़ताल के मद्देनज़र CM साय ने ली अफसरों की वर्चुअल बैठक, दिए निर्देश

Bus-Truck Drivers' Strike :

Bus-Truck Drivers' Strike :

यात्री बेबस, पेट्रोल टंकियां सूखी, सब्जी की आवक ठप और दाम आसमान पर

रायपुर/नवप्रदेश। Bus-Truck Drivers’ Strike : हड़ताल के मद्देनज़र CM विष्णुदेव साय ने अफसरों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं। वहीँ परिचालकों के संघ से भी बात करने की कोशिश में अफसर लग गए हैं। छत्तीसगढ़ में सब्जियों की सप्लाई ठप है और दाम बढ़ गए हैं।

सरगुजा में 40% पेट्रोल पंप में स्टॉक ख़त्म हो गया है। कमोबेश यही हाल छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में है। ड्राइवरों को हड़ताल से उत्पन्न समस्या और पेट्रोल-डिजाल तथा सब्जियों की किल्लत की खबर के बाद CM विष्णुदेव साय ने आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं। बता दें कि हड़ताल से यात्री बेबस, पेट्रोल टंकियां सूखी, सब्जी की आवक ठप और दाम आसमान पर हैं।

सीएम विष्णु देव साय ट्रक चालकों की हड़ताल को देखते हुए थोड़ी देर बाद आईजी, कलेक्टर और एसपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेंगे। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए निर्देश दे सकते हैं।

इससे पहले खाद्य विभाग ने राज्य में संचालित पेट्रोलियम/डीजल और एलपीजी डिपो में राजस्व पुलिस और खाद्य विभाग के अमले की ड्यूटी लगाने को कहा था। ताकि हड़ताली इन्हें प्रभावित न कर सके। रायपुर में डूमरतराई के कौशल्या विहार गेट के सामने (कमल विहार ) बड़ी संख्या में स्कूल बस ड्राइवर जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ड्राइवरों की हड़ताल का असर अब दिखने लगा है। सबसे ज्यादा असर पेट्रोल-डीजल सप्लाई पर पड़ा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लग रही है। आवश्यक सेवाओं पर भी परिचालकों की हड़ताल का सीधा प्रभाव पड़ने लगा है। रायपुर के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में यात्री बसों के पहिए थम गए। हड़ताल के कारण बस स्टैंड आने वाले यात्री वापस लौट रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में भी फ्यूल पंपों में स्टॉक ख़त्म होने की कगार पर है तो वहीँ प्रदेश में सब्जियों की आवक भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। कोल्ड स्टोरेज में रखी सब्जी-भाजियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अगर यही हाल रहा और हड़ताल लम्भी खिंचाई तो दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता प्रभावित होना लाज़मी है।

मांगों का समर्थन करते हैं- ढिल्लन

बस्तर-कोरापुट ट्रक एसोसिएशन के संरक्षक जसबीर सिंह ढिल्लन ने बताया कि बस और ट्रक चालकों की ये हड़ताल बुधवार को भी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा- ड्राइवर्स स्ट्राइक मंगलवार को भी जारी रख रहे हैं। पेट्रोल, सब्जी, दूध की सप्लाई पर असर पड़ेगा। हम भी ड्राइवर्स काे ऐसी हालत में गाड़ी ले जाने नहीं कह पा रहे। हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। सरकार को जल्द से जल्द कानून में बदलाव की ओर विचार करना चाहिए।

CM ने बैठक में दिए निर्देश

0 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

0 मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद

0 आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश

0 आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री

0 ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश

0 ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में

0 अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी

0 भ्रामक जानकारी न फैलने पाए: मुख्यमंत्री

0 जनता तक सही जानकारी पहुँचे

0 अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर हो कार्यवाही

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *