जॉब्स

BSF Recruitment 2025 : बीएसएफ में 549 पदों पर भर्ती, 69,100 तक मिलेगी सैलेरी

सीमा सुरक्षा बल (BSF Recruitment 2025) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर किसी मान्यता प्राप्त खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

इस भर्ती के तहत कुल 549 पद कांस्टेबल GD के लिए उपलब्ध हैं और चयन खेल ट्रायल, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती (BSF Sports Quota Recruitment) खेल प्रतिभाओं को सरकारी नौकरी में अवसर देने के लिए निकाली गई है।

उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता 10वीं पास होना है। आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। इस भर्ती में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, तीरंदाजी, शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसे खेलों के खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के पास खेल से संबंधित वैध प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है, जिसे आवेदन के समय अपलोड करना होगा।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले खेल ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जाएगी। मेडिकल जांच में सफल होने वाले ही अंतिम रूप से कांस्टेबल GD के पद पर नियुक्त होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=h_HPRkw1Nds

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल तीन के तहत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह भर्ती (BSF Sports Quota Recruitment) युवाओं को खेल के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Recruitment” सेक्शन में स्पोर्ट्स कोटा भर्ती लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें, आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म 27 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक भरा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button