
रायपुर/नवप्रदेश। CM Sai Saluted The Mothers : सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट के जरिए माताओं और बहनों को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि, आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। आज भाजपा सरकार माताओं-बहनों का सम्मान करने जा रही है।

70 लाख से भी ज्यादा मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना करता हूं।
सीएम विष्णुदेव आज कई कार्यक्रमों में रहे व्यस्त
सीएम विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। दोपहर 1 बजे महतारी वंदन योजना के कार्यक्रम में शिरकत किये। इसके बाद शाम 6 बजे पंडरी में जगार 2024 कार्यक्रम में शामिल होकर 7.10 पर स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी “तक्षशिला“ का लोकार्पण किये। 7.50 पर नालंदा परिसर के कला केंद्र के लोकार्पण में शिरकत किये। वहीं रात 8.35 पर मुख्यमंत्री निवास प्पहुंचे।




