छत्तीसगढ़राजनीति

Brijmohan Agrawal On Congress Protest : सड़क पर ड्रामा करने से सच्चाई नहीं बदलेगी…सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेस पर तंज…ED की कार्रवाई पर बोले – “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा”

रायपुर, 14 जून| Brijmohan Agrawal On Congress Protest : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच किए जाने के बाद कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को “अपने किए का फल मिल रहा है” और सड़क पर नाटक करके सच्चाई को बदला नहीं जा सकता।

“ED कर रही है अपना काम, कांग्रेस घबराई हुई है”

सांसद बृजमोहन ने कहा, “कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को लूटा। योजनाओं में घोटाले किए और जनता के पैसे का दुरुपयोग (Brijmohan Agrawal On Congress Protest)किया। अब ईडी जांच कर रही है, तो कांग्रेस सड़क पर ड्रामा कर रही है।” उन्होंने दावा किया कि ED एक स्वतंत्र एजेंसी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://navpradesh.com/miss-india-universe-2025-winner/

न्याय के लिए कोर्ट जाए कांग्रेस”

उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कांग्रेस को लगता है कि ED की जांच गलत है तो उन्हें कोर्ट जाना (Brijmohan Agrawal On Congress Protest)चाहिए, न कि चौराहे पर पुतले फूंककर राजनीति करनी चाहिए।” उन्होंने इसे “जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश” करार दिया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस”

भाजपा सांसद ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार का स्पष्ट संदेश है – भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा नाम क्यों न हो।”

https://www.youtube.com/watch?v=1OOzQBsDZM8

Related Articles

Back to top button