BREAKING: पत्नी और भतीजे को मारी गोली, फिर ACP ने खुद को भी उड़ाया

BREAKING: पत्नी और भतीजे को मारी गोली, फिर ACP ने खुद को भी उड़ाया

BREAKING: Wife and nephew shot, then ACP also blew himself up

assistant commissioner of police pune

-निजी लाइसेंसी पिस्तौल से चलाईं गोलियां

पुणे। assistant commissioner of police pune: पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी जो राज्य पुलिस बल में सहायक पुलिस आयुक्त है। जिसने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी.. और फिर खुद को भी गोली मार ली।

आत्महत्या करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम भरत शेखा गायकवाड है। इस पुलिस अधिकारी ने उनकी पत्नी मोनी गायकवाड और भतीजे दीपक गायकवाड की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका परिवार पुणे के बालेवाड़ी इलाके में रहता था। शनिवार को भरत गायकवाड़ छुट्टी पर पुणे आए थे।

फिर रविवार आधी रात के करीब उन्होंने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। गायकवाड़ ने अपनी निजी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भरत गायकवाड़ ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुणे पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *