छत्तीसगढ़

Breaking Rajnandgaon : किचड़ से सनी मिली युवक की लाश, कई संदेहियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

राजनांदगांव, नवप्रदेश। राजनांदगांव के पुलिस चौकी सुरगी ग्राम मोखला में कीचड़ से सने एक युवक की लाश मिली। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच (Breaking Rajnandgaon) गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बता दें कि पुलिस को शक है कि युवक की हत्या कर उसे नाले में फेंका गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत (Breaking Rajnandgaon) में लिया है।

लेकिन अभीतक कुछ सही जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है। पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए लगातार (Breaking Rajnandgaon) जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button