देश

BREAKING: चलती ट्रेन से यात्री ट्रैक पर गिरे, पांच लोगों की मौत; बचाव कार्य जारी..

-दिवा मुंबई स्टेशन के बीच चलती पुष्पक एक्सप्रेस की घटना

मुंबई। mumbai railway accident today: चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि मध्य रेलवे के दिवा-मुंबई स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई। यह भीषण दुर्घटना उस समय हुई जब फास्ट लोकल एक-दूसरे के बगल से गुजर रही थी। यह घटना उस समय हुई जब मुंबई और दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच सीएसएमटी लोकल और कसारा लोकल एक दूसरे को क्रॉस कर रही थीं।

https://www.youtube.com/watch?v=bM1rxoOJd80

एक लोकल कसारा जा रही थी और दूसरी सीएसएमटी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन (mumbai railway accident today) ने एंबुलेंस भेजी और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। बताया गया है कि सीएएमटी से कसारा जा रही फास्ट लोकल से गिरकर इन यात्रियों की मौत हुई है। दूसरी लोकल कसारा फास्ट लोकल के बगल से सीएसएमटी जा रही थी। इसी दौरान लोकल ट्रेन से आठ यात्री गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनमें सात पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=C3vAsZgRFKs

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल लीला ने बताया मुंबई स्टेशन (mumbai railway accident today) के पास एक ट्रेन से पांच यात्रियों के गिरने की सूचना मिली है। यह ट्रेन कसारा जा रही थी। इसमें सवार गार्ड ने यह जानकारी दी। दिवा और मुंबई से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सेंट्रल रेलवे ने कहा ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर सीएसएमटी जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। माना जा रहा है कि ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के कारण लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=qd7EznBtWa4&t=1s&pp=0gcJCbIJAYcqIYzv

Related Articles

Back to top button