बाहुबली प्रभास के अपोजिट दिखेगें नील, नये लुक का पोस्टर जारी

neil nitin mukesh
सुपरस्टार प्रभास superstar prabhas एक बार फिर अपनी अगली ऐक्शन फिल्म साहों saaho के साथ दर्शकों बीच आने के लिए तैयार है। इस फिल्म का टे्रलर और सॉन्ग पहले की रिलीज कर दिया गया जो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब इस फिल्म का नया पोस्ट जारी किया गया जिसमें नील नितिन मुकेश neil nitin mukesh का नया लुक नजर आने वाला है।
इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता नील नितिन मुकेश neil nitin mukesh ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने कैरक्टर का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश neil nitin mukesh जय के किरदार में नजर आने वाले है। ब्लैक शर्ट, पैंट्स और बेज जैकेट में नील का लुक काफी आकर्षक लग रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो नील इस फिल्म में नेगेटिव कैरेक्टर निभा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नील के अलावा मंदिरा बेदी भी फिल्म में विलन के रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में प्रभास के साथ काम करने पर नील ने कहा कि वह उनके साथ काम करके गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
बता दें कि साहो saaho को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भई रिलीज की जाएगी। इसमें प्रभास के ऑपोडिट लीड रोल में श्रद्धा कपूर भी दिखाई देंगी। साथ ही जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। सुजीत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।