Breaking News : विक्रम सिसोदिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव नियुक्त

Breaking News : विक्रम सिसोदिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव नियुक्त

विक्रम सिंह सिसौदिया

विक्रम सिंह सिसौदिया

रमन सिंह के केन्दीय मंत्री के वक्त से साथ है सिसोदिया

रायपुर/नवप्रदेश। Breaking News : विक्रम सिंह सिसौदिया को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

विक्रम सिसौदिया तब से डॉ. रमन सिंह के साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में जुड़े हुए हैं, जब वे केंद्रीय मंत्री थे। साल 2003 में डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे उनके ओएसडी बने रहे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed