Site icon Navpradesh

BREAKING Mulayam Singh Yadav Died : मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली, नवप्रदेश। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल 82 साल की उम्र में निधन (BREAKING Mulayam Singh Yadav Died) हुआ।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव 26 सितंबर को यूरिन इंफेक्शन के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।

मुलायम सिंह की स्थिति में सुधारना होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया था। हालांकि डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी वे बच नहीं पाए। 83 वर्ष की उम्र में उनका मेदांता अस्पताल में आज 10 अक्टूबर सोमवार को निधन (BREAKING Mulayam Singh Yadav Died) हो गया।

मुलायम सिंह यादव लगभग 2 सालों से बीमार चल रहे थे। बीते सालों ने कोरोनावायरस था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 सितंबर 2022 को वह गुरुग्राम के मेदांता

अस्पताल आखिरी बार चेकअप के लिए पहुंचे (BREAKING Mulayam Singh Yadav Died) थे। तब से वे आखिरी सांस तक ही भर्ती रहे। सोमवार को उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।

Exit mobile version