Breaking : सांसद विजय बघेल ने दुर्ग कलेक्टर का किया घेराव, लगाया ये गंभीर आरोप….

भिलाई/नवप्रदेश। Collector Gheraw : भिलाई नगर निगम के लिए हुई मतगणना में भाजपा ने हेराफेरी का आरोप लगाया है। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने आरोप लगाते हुए शुक्रवार को दुर्ग कलेक्टर का घेराव किया। करीब 3 घंटे से सांसद कलेक्टर चेम्बर में ही बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक यहीं डटे रहेंगे।
दरअसल, गुरुवार को भिलाई नगर निगम के लिए हुए मतगणना में वार्ड नंबर 6 से ललिता और वार्ड14 से उपासना जो कि भाजपा प्रत्याशी थे उन्होंने रिकाउंटिंग की मांग को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन दिया था, जिसे खारिज कर दिया गया। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने जब रिकाउंटिंग के लिए आवेदन लगाया तो उसे स्वीकार करते हुए रिकाउंटिंग किया गया। यही कारण है कि भाजपा प्रत्याशी उपासना महज 1 वोट से हार गई हैं।
उन्ही मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे दुर्ग सांसद विजय बघेल भाजपा के दोनों प्रत्याशी ललिता और उपासना सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर ( Collector Gheraw )कार्यालय पहुंचे और दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे को जांच के लिए आवेदन दिया। सांसद ने कलेक्टर से मतगणना में में हेराफेरी होने की जानकारी देते हुए इस पर निष्पक्ष जाँच सहित रिकाउंटिंग करने की बात कही। लेकिन जब कलेक्टर के द्वारा बात नहीं मानी गई तो तो सांसद विजय बघेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कक्ष में ही बैठ गए। बघेल ने कलेक्टर से कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक वे यहीं बैठे रहेंगे।

सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक सांसद बघेल कलेक्टर के सामने बैठे रहे। जब भोजन अवकाश हुआ तो कलेक्टर उठ कर कक्ष से निकल गए। जिसके बाद सांसद बघेल कलेक्टर चेंबर के सामने ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। सांसद बघेल ने साफ तौर पर कहा कि जब तक दोनों पार्षद वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 14 के भाजपा प्रत्याशियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तब तक वो धरने से नहीं हटेंगे।
उन्होंने इस मामले ( Collector Gheraw )में आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए गलत मतगणना की। साथ ही भाजपा प्रत्याशियों के रिकाउंटिंग के आवेदन को अस्वीकार कर दिया। जबकि इन दोनों ही वार्ड में कांग्रेस ने छल से अपनी जीत हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर निगम में 70 वार्ड हैं,जिनमे कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। कांग्रेस के 37 पार्षद चुनकर आये हैं वहीं भाजपा के 21 पार्षद निर्वाचित हुए और 12 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में भिलाई में महापौर कांग्रेस का बनना तय है।