BREAKING: मंत्री ने दिया इस्तीफा, सरकार पर संकट, मुख्यमंत्री ने खुद कहा- मैने अभी नहीं दिया इस्तीफा

Sukhwinder Singh Sukhu
-विक्रमादित्य के इस्तीफे के बाद अब गेंद आलाकमान के पाले में
नई दिल्ली। Sukhwinder Singh Sukhu: राज्यसभा चुनाव नतीजों में पाला बदलने के बाद हिमाचल सरकार में घमासान मच गया। ऐसी जानकारी मिल रही है कि पार्टी के छह विधायक बागी हो गए है।
इन बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोटिंग कर सरकार का नंबर गेम ही बदल दिया है। अब खबर निकल कर आ रही है कि विक्रादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
वहीं अब प्रदेश सरकार अपने इस डैमेज कंट्रोल को ठीक करने की कोशिश कर रही है। इसमें यदि ऐसा नहीं हुआ तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को इस्तीफा देना पड़ सकता है।
वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। हम बजट के दौरान अपना बहुमत साबित करेंगे। कांग्रेस की सरकार पांच साल तक चलेगी। वहीं सीएम सुक्खू ने दावा किया है कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में है।