BREAKING: INDIAN NAVY का बड़ा ऑपरेशन; INS सुमित्रा ने 19 PAK नागरिकों से भरे एक ईरानी जहाज को बचाया

BREAKING: INDIAN NAVY का बड़ा ऑपरेशन; INS सुमित्रा ने 19 PAK नागरिकों से भरे एक ईरानी जहाज को बचाया

BREAKING: Major operation of Indian Navy; INS Sumitra rescues an Iranian ship carrying 19 PAK civilians

INS Sumitra rescues

-हमारे युद्धपोत ने अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया

नई दिल्ली। INS Sumitra rescues: अरब सागर में भारतीय नौसेना का दबदबा देखा जा सकता है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमवार को अदन की खाड़ी में सोमाली समुद्री लुटेरों को अच्छा जवाब दिया और 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे एक ईरानी जहाज को बचा लिया। इन लोगों ने मछुआरों के जहाज का अपहरण कर लिया था। रविवार को जहाज से एक आपातकालीन कॉल प्राप्त हुई थी। इसके बाद युद्धपोत ने समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाया और बड़ी सफलता हासिल की।

भारतीय नौसेना के मुताबिक हमारे युद्धपोत ने अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज को कोच्चि के तट से बचाया गया है। 28 जनवरी को एक ईरानी ध्वज वाले मछली पकडऩे वाले जहाज के अपहरण की सूचना मिली थी। तब भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने मोर्चा संभाला।

सोमालिया के पूर्वी तट पर 19 पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रहे एक जहाज को सोमाली समुद्री लुटेरों ने बचा लिया। भारतीय नौसेना ने 24 घंटे के अंदर अरब सागर में अपहरण की दो बड़ी कोशिशों को नाकाम कर दिया है। 28-29 जनवरी को समुद्री लुटेरों ने जहाज को हाईजैक करने की कोशिश की थी। हाल ही में भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में तीन युद्धपोत भेजे हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed