Breaking CM Bhupesh Reached Bijapur : ऐसा क्यों कहे- भैया…जल्दी खत्म करो वापस जाना है…

Breaking CM Bhupesh Reached Bijapur : ऐसा क्यों कहे- भैया…जल्दी खत्म करो वापस जाना है…

Breaking CM Bhupesh Reached Bijapur :

Breaking CM Bhupesh Reached Bijapur :

मुख्यमंत्री ने कहा बीजापुर बदल रहा है…बदलाव आया है, लोगों में विश्वास बढ़ा है

बस्तर/नवप्रदेश। Breaking CM Bhupesh Reached Bijapur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर पहुंचे। वहां CM भूपेश ने ऐसा कुछ कहा कि सब चौंक भी गए और फिर बदलते बीजापुर पर मुख्यमंत्री के कहने का मतलब भी समझ गए।

श्री बघेल ने कहा कि, 5 साल पहले जब यहां मुझे बुलाया जाता था तो सड़क मार्ग से आते थे, कार्यक्रम में भाषण देते हुए धीरे से कोई कहता था भैया… जल्दी खत्म करो वापस जाना है। लेकिन आज बीजापुर बदल रहा है। बीजापुर में बदलाव आया है। बीजापुर के लोगों में विश्वास बढ़ा है।

बड़ी संख्या में कैंप खुले हैं जो इससे पहले कभी नहीं खुले थे। इतनी सड़कें बनी हैं जो पहले कभी नहीं बने थे। बहुत सारे मोटरसाइकिल खरीदे गए, जो पहले नहीं थे। 1000 से अधिक ट्रैक्टर खरीदे गए हैं, जो पहले नहीं थे। पहले जब मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था, यहां के लोग दो ही चीज मांगते थे। या तो हमारे यहां धान खरीदी केंद्र, बैंक खोल दो और दूसरा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोल दो।

आज भी धान खरीदी केंद्र की मांग आई है, क्योंकि खेती के रकबे में वृद्धि हुई है। किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। धान जितना पहले खरीदते थे उससे दो गुना, ढाई गुना धान आज बीजापुर जिले में हो रहा है। 14-14 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खुले हैं। जो स्कूल बंद थे, वह फिर से शुरू हो गए हैं। लगभग 300 स्कूल बंद थे, आज 200 से स्कूल अधिक प्रारंभ हो गए हैं। पहले सरकारी नौकरी में भर्ती की बात दूर थी, लोग पढ़ाई नहीं कर पाते थे। आज बस्तर फाइटर में अकेले बीजापुर से 300 नौजवानों को नौकरी मिली है। शिक्षकों की भर्ती हुई है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *