छत्तीसगढ़

BREAKING: पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, प्रधान आरक्षक की मौत, कमांडर घायल…

रायपुर/नवप्रदेश। आज सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन बंगले में आशीष कर्मा जी के सुरक्षा में लगे हुए वीआईपी सुरक्षा कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफाई कर रहे थे।

उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे एपीसी के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच किया जा रहा है।

https://navpradesh.com/cbi-will-investigate-irregularities-in-the-recruitment-process-of-cg-psc-exam-2021

Related Articles

Back to top button