छत्तीसगढ़राजनीति

Video : डॉ.रमन सिंह के तंज पर CM भूपेश की तल्खी, सोशल मीडिया पर बढ़ी सरगर्मी

रायपुर/नवप्रदेश। Raman-Bhupesh Tweet : छत्तीसगढ़ में किसान, धान और शराब पर राजनीति रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। विपक्ष में बैठी भाजपा लगातार तीनों ही मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने की पुरजोर रणनीति बना रही है। वहीँ राज्य सरकार भी सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ती नजर आ रही है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए राज्य सरकार पर हमला किया है। साथ ही शराब और धान की तुलना भी कर दी। जिसके बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने भी पलटवार करते हुए उनके 15 सालों में किये गए कार्यों को याद दिलाया।

3 साल में सरकार हफरने लगी – रमन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में बारदाने की (Raman-Bhupesh Tweet) कमी को लेकर राज्य सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बारदाना खरीदने की जवाबदारी राज्य सरकार की होती है। 15 साल छत्तीसगढ़ में भाजपा का शासन रहा। उस शासनकाल में हमने कभी केंद्र सरकार से बारदाना नहीं मांगा और ना ही इन 15 सालों में कभी किसानों को बारदाने को लेकर परेशानी उठानी पड़ी।

https://twitter.com/BJP4CGState/status/1465545578134130692

रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार महज 3 साल में हांफने लगी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों को बोरा लेकर धान खरीदी केंद्र पहुंचने की बात कह रही है। आने वाले समय में शायद यह सरकार किसानों को यह भी बोले कि धान तौलने के लिए तराजू और कांटे भी ले आओ। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शराब बेचने के लिए सरकार के पास बोतल है लेकिन धान खरीदने के लिए बार दाने नहीं है। धान खरीदी के नियमों की सूची है, टोकन है, लेकिन शराब के लिए कोई नियम नहीं है। यह सरकार की नियत पर सवालिया निशान लगाता है।

https://twitter.com/drramansingh/status/1465936053991137284

केंद्र में रमन की चलती ही नहीं – भूपेश

रमन सिंह के तंज और कटाक्ष पर भूपेश बघेल ने बड़े ही तल्ख जवाब दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Raman-Bhupesh Tweet) ने कहा कि रमन सिंह ने भी बारदाना, रैक और गोदाम के लिए केंद्र सरकार कोकरीब एक दर्जन पत्र लिखे थे। रमन सिंह कहें तो मैं दिखा सकता हूं। उन्होंने कहा कि यह सब प्रक्रियात्मक हैं जो रमन सिंह भूल चुके हैं। उनके शासनकाल में केंद्र सरकार कोई अड़ंगा नहीं लगाया था बल्कि अब राज्य सरकार को परेशान किया जा रहा है। सीएम भूपेश ने बोनस को लेकर भी केंद्र सरकार पर वार किया है उन्होंने कहा कि हम जब बोनस देते हैं तो केंद्र सरकार को परेशानी होती है लेकिन रमन शासनकाल में कोई तकलीफ नहीं थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद केंद्र सरकार बारदाना आपूर्ति कराने में भी पीछे हैं, वही उसना चावल पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रमन सिंह को चाहिए कि किसानों की भलाई के लिए प्रधानमंत्री और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जाकर जवाब मांगे, लेकिन उनकी वहां चलती ही नहीं है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1465973472174100485

रमन सिंह द्वारा धान खरीदी की तुलना शराब से करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले शासनकाल में जितनी धान खरीदी नहीं होती थी आज उससे कहीं ज्यादा धान खरीदी हो रही है जिससे प्रदेश के किसान काफी खुश हैं।

सीएम भूपेश ने केंद्र सरकार पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार न बारदाना उपलब्ध करा पा रही है ना वैक्सीन और ना कोयला और ना ही खाद उपलब्ध करवा पा रही है। केंद्र सरकार क्या कर रही है यह समझ से परे है ।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1465975032941711360

Related Articles

Back to top button