BREAKING : नक्सली मुठभेड़ में 3 इनामी महिला नक्सली ढेर, DRG को मिली सफलता |

BREAKING : नक्सली मुठभेड़ में 3 इनामी महिला नक्सली ढेर, DRG को मिली सफलता

BREAKING: 3 prize women Naxalites killed in Naxalite encounter, DRG got success

Encounter

दंतेवाड़ा/नवप्रदेश। Encounter : दंतेवाड़ा अड़वल और कुंजेरास के बीच आज शाम करीब 6 बजे घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग मे निकली DRG जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद करीब घंटेभर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

आज शाम हुए मुहतभेद में DRG जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में 3 इनामी महिला नक्सली को मार गिराने में जवान सफल हुए। ये तीनों महिला नक्सली पर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने की है।

एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया की शाम करीब 6 बजे अड़वाल कुंजेरास के जंगलों में सर्चिंग के लिए डीआरजी के जवानों निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ (Encounter) हुई। एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद जंगल के रास्ते नक्सली भाग खड़े हुए। जिसके बाद सर्चिंग अभियान में जवानों को घटना स्थल से एक 12 बोर का हथियार, 2 देशी कट्टा, एक भरमार, 2 IED वायर, नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री और 3 इनामी महिला नक्सलियों का शव बरामद किया गया।

मृत महिला नक्सलियों (Encounter) की पहचान राजे मुचेकी (निवासी- कुकनार, सुकमा) कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर और मिल्ट्री इंटेलिजेंस चीफ, गीता मरकाम (निवासी-चिंतलनार सुकमा) कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर, ज्योति नुप्पो (निवासी-रेवाली, अरनपुर) कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर के रूप में हुआ है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *