Border 2 Day 4 Collection : गणतंत्र दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर तिरंगा लहराया, बॉर्डर 2 ने चौथे दिन रचा नया इतिहास

Border 2 Day 4 Collection

Border 2 Day 4 Collection

लॉन्ग वीकेंड और देशभक्ति के माहौल ने सिनेमाघरों में ऐसा रंग जमाया कि बॉक्स ऑफिस के सारे अनुमान पीछे छूट गए। जिस फिल्म से उम्मीदें थीं, उसने चौथे दिन ही उन उम्मीदों को कई गुना पार कर दिया और नई फिल्मों के लिए बड़ा बेंचमार्क खड़ा कर दिया।

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने गणतंत्र दिवस पर जबरदस्त उछाल के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा (Border 2 Day 4 Collection) कायम रखा। रिपब्लिक डे की छुट्टी और लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म ने चौथे दिन भी शानदार कमाई दर्ज की और 2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

ओपनिंग डे पर ‘बॉर्डर 2’ ने भारत में 30 करोड़ रुपये की दमदार शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कमाई 54.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अब चौथे दिन यानी 26 जनवरी को फिल्म ने सभी भाषाओं में भारत में करीब 56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया।

चौथे दिन की कमाई के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने 2025 की चर्चित फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया। जहां ‘धुरंधर’ ने रिलीज के चौथे दिन 23.25 करोड़ और ‘छावा’ ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं ‘बॉर्डर 2’ इन आंकड़ों से काफी आगे (Border 2 Day 4 Collection) निकल गई। हिंदी वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी करीब 60 प्रतिशत दर्ज की गई। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 177 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और अब यह तेजी से 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

फिल्म की इस बड़ी सफलता को लेकर कलाकारों में भी उत्साह देखने को मिला। गणतंत्र दिवस के मौके पर वरुण धवन ने फैंस के साथ ‘बॉर्डर 2’ की सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने अपनी कार की छत से तिरंगा फहराकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। बाद में वह अपने को-एक्टर अहान शेट्टी के साथ क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते भी नजर आए।

‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म जे. पी. दत्ता की 1997 में आई क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल (Border 2 Day 4 Collection) है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति, युद्ध के दृश्य और दमदार अभिनय की वजह से फिल्म को दर्शकों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।