Border 2 Box Office : गिरावट के बीच भी कायम रहा जज़्बा, सोलहवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने छू लिया 300 करोड़ का शिखर
Border 2 Box Office
बॉर्डर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर नया इतिहास (Border 2 Box Office) रच दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा ने रिलीज के 16वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 301 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 20 हिंदी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।
गणतंत्र दिवस वीकेंड पर दमदार ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने शुरुआती दो हफ्तों में शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर 26 जनवरी को आए कलेक्शन ने फिल्म को मजबूत आधार दिया, हालांकि तीसरे हफ्ते में दर्शकों की संख्या में गिरावट जरूर देखी गई।
16 दिनों में बदला गेम, कमजोर ट्रेंड के बावजूद मजबूत कमाई
‘बॉर्डर 2’ ने पहले 15 दिनों में करीब 297.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। तीसरे हफ्ते में जहां रोजाना की कमाई 3 करोड़ से नीचे जाती (Border 2 Box Office) दिखी, वहीं शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये जोड़कर कुल कलेक्शन 301 करोड़ तक पहुंचा दिया। ट्रेड जानकारों की मानें तो यह प्रदर्शन गिरावट के बावजूद फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
आने वाले दिनों में फिल्म के सामने कड़ी चुनौती खड़ी (Border 2 Box Office) होने वाली है। अगले सप्ताह शाहिद कपूर की नई रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, जिससे स्क्रीन शेयर में कटौती होना तय माना जा रहा है। इसके बावजूद उम्मीद जताई जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ अपने लाइफटाइम कलेक्शन में अभी 15 से 20 करोड़ रुपये और जोड़ सकती है।
इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
300 करोड़ क्लब में शामिल होते ही ‘बॉर्डर 2’ ने कमाई के मामले में ‘कृष 3’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, शनिवार तक इसने ‘धूम 3’ और ‘सुल्तान’ के लाइफटाइम आंकड़ों को भी पार कर लिया। अब फिल्म की नजर ‘पद्मावत’, ‘वॉर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसे बड़े रिकॉर्ड्स पर टिकी हुई है।
करीब 275 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनी यह फिल्म भले ही ऑल-टाइम सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर न कहलाए, लेकिन मौजूदा दौर में इसका 300 करोड़ क्लब में पहुंचना इसे एक मजबूत और सफल प्रोजेक्ट की श्रेणी में जरूर खड़ा करता है।
