Bollywood Support Rajpal Yadav : जेल की दहलीज़ पर पहुंचे राजपाल यादव, तंगहाली देख सलमान खान समेत बॉलीवुड ने दिखाई एकजुटता

Bollywood Support Rajpal Yadav

कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के सबसे मुश्किल (Bollywood Support Rajpal Yadav) दौर से गुजर रहे हैं। ₹9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में कानूनी संकट के बीच जब उनकी आर्थिक तंगी सामने आई, तो पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में एकजुट होता नजर आया। खास बात यह रही कि सलमान खान भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। इतना ही नहीं, इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी उनका हाथ थामा है।

राजपाल यादव के सरेंडर और तिहाड़ जेल भेजे जाने से ठीक पहले एक भावुक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में उनका कोई करीबी दोस्त नहीं है। यह बात सामने आते ही फिल्म जगत में हलचल मच गई। इसके बाद सबसे पहले सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद के लिए अपील की और अब धीरे-धीरे कई नामी हस्तियां आगे आती दिख रही हैं।

इन सितारों ने दिया खुलकर साथ

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी के मुताबिक, अभिनेता को सपोर्ट करने वालों की सूची लगातार (Bollywood Support Rajpal Yadav) बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सलमान खान के अलावा अजय देवगन, डेविड धवन, वरुण धवन और निर्माता रतन जैन ने भी मदद का भरोसा दिया है। मैनेजर के अनुसार, सभी ने सहयोग का वादा किया है, हालांकि इस तरह के आर्थिक लेन-देन में समय लगना स्वाभाविक है।

कब हो सकती है राजपाल यादव की रिहाई

मैनेजर ने यह भी बताया कि जब राजपाल यादव की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई, तब इंडस्ट्री उनके साथ मजबूती से खड़ी नजर आई। उन्होंने कहा कि अभिनेता मानसिक रूप से मजबूत हैं और परिवार भी उनका पूरा साथ दे रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी जमानत पर जल्द सुनवाई होगी और सकारात्मक फैसला आने पर वे जल्द रिहा हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव की बेल हियरिंग निर्धारित है और परिवार को राहत मिलने की उम्मीद है।

कर्ज और कानूनी मामले की पूरी कहानी

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म अता पता लापता के निर्माण के लिए दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी से करीब ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं (Bollywood Support Rajpal Yadav) हो सकी, जिसके बाद वह रकम चुकाने में असमर्थ रहे। मामला कोर्ट तक पहुंचा और चेक बाउंस के चलते लंबी कानूनी लड़ाई चली।

अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी राधा यादव को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी ठहराया। बाद में 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा को सस्पेंड करते हुए बकाया रकम चुकाने के प्रयासों के निर्देश दिए। अक्टूबर 2025 तक अभिनेता करीब ₹75 लाख जमा कर चुके थे, लेकिन कुल बकाया बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गया था।

इन लोगों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

सोनू सूद ने न सिर्फ अपनी आगामी फिल्म में राजपाल यादव को रोल देने की पेशकश की, बल्कि एक साइनिंग अमाउंट भी दिया। इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने ₹11 लाख, केआरके ने ₹10 लाख और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने ₹1.11 करोड़ की मदद की पेशकश की है।

इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड का यह एकजुट चेहरा एक बार फिर साबित (Bollywood Support Rajpal Yadav) करता है कि संकट के समय इंडस्ट्री अपने कलाकारों के साथ खड़ी रहती है। राजपाल यादव के चाहने वालों को अब उम्मीद है कि यह समर्थन उन्हें जल्द इस कानूनी और आर्थिक संकट से बाहर निकालने में मदद करेगा।

You may have missed