देशमनोरंजन

कंगना रनौत के 48 करोड़ के ऑफिस पर बीएमसी का चला बुल्डोजर, देखें तस्वीरें…

मुंबई। बॉलिवुड क्वीन कंगना रनौत (Bollywood Queen Kangana Ranaut) बीते कई दिनों से एक कॉन्ट्रोवर्सी (Contravention) को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई को लेकर उनके एक बयान ने वहां के शासन और प्रशासन को इतना नाराज कर दिया कि बीएमसी (BMC) की नजर उनके ऑफिस (office) पर टेढ़ी हो गई।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303569152917946368

कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध तरीके से बना हुआ बताकर बीएमसी ने वहां तोडफ़ोड़ की है। कंगना का यह ऑफिस उनका सपना था और उन्होंने इसे 48 करोड़ की लागत से खरीदा था। गुस्साई कंगना ने मुंबई को एक बार फिर पाकिस्तान से कंपेयर किया है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303572126817857536

हालांकि कंगना ने तोडफ़ोड़ रोकने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट से स्टे ले लिया है लेकिन बीएमसी इससे पहले ही उनका काफी नुकसान कर चुकी थी। कंगना के वकील का कहना है कि नोटिस के बाद बिना मोहलत इतनी जल्दी कार्रवाई करना गलत है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1303205093257273346
kangana ranaut office

Related Articles

Back to top button