छत्तीसगढ़

Guru Ghasidas Jayanti : नारायणपुर में निकलेगी गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर शोभा यात्रा

रायपुर/नवप्रदेश। Guru Ghasidas Jayanti : कल 18 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा की जयंती के अवसर पर सतनामी समाज नारायणपुर द्वारा विगत वर्षों की भांति भव्य शोभायात्रा एवम नगर भ्रमण किया जाएगा। फिर पवित्र जैतखाम में ध्वजारोहण उपरांत पंथी नृत्य एवं बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बता दें गुरु घासीदास बाबा ने भेदभाव और ऊंच-नीच को दूर करने के लिए मनखे मनखे एक सामान यानि कि सभी इंसान एक सामान बराबर हैं का संदेश दिया था। शोभा यात्रा में बाबा की जयंती पर उनके अनुयायी गुरु घासीदास बाबा का यही संदेश दुहराएँगे।

पंथी नृत्य के लिए बालोद से पंथी दल का आगमन हो रहा है। इसके साथ ही आदिवासी विकास विभाग, नारायणपुर द्वारा सतनाम भवन, नारायणपुर में ही “अस्पृश्यता निवारण शिविर” का आयोजन कर जिला वासियों के लिए भोजन व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button