दुनिया

बोको हरम के आतंकवादियों ने की 10 मछुआरों की हत्या

अबुजा  । नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत में बोको हरम के आतंकवादियों ने कथित तौर पर 10 मछुआरों की हत्या कर दी। स्थानीय आपातकाली प्रबंधन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत बोर्नो की राजधानी माइदुगुरी से चार किलोमीटर दूर अलौ डैम में आतंकवादियों ने मछुआरों के समूह पर हमला किया गया था और उनके शव नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर माइदुगुरी के पास बरामद किए गए हैं। बोर्नो प्रांत की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख बेल्लो दनबत्ता ने बताया कि मारे गए अधिकतर मछुआरे कोनडुगा के निवासी थे। उन्होंने बताया कि इस घटना के समय मछुआरे रोज की तरह मछली पकडऩे के लिए जा रहे थे। चाड बेसिन मत्स्य झील के अध्यक्ष अबूबकर गामंडी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

Related Articles

Back to top button