BMW Crash Case : नवजोत को पत्नी ने दी अंतिम विदाई, चेहरे को छूकर रो पड़ीं संदीप…अस्पताल का माहौल गमगीन…

BMW Crash Case

BMW Crash Case

BMW Crash Case : दिल्ली के धौलाकुआं में हुई भीषण बीएमडब्ल्यू दुर्घटना ने एक खुशहाल परिवार को पलभर में तोड़ दिया। हादसे में अपनी जान गंवाने वाले केंद्रीय वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह को उनकी पत्नी संदीप ने 48 घंटे बाद अंतिम बार देखा। वेंकटेश्वर अस्पताल में जब नवजोत का शव पोस्टमार्टम के बाद लाया गया तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

अंतिम बार चेहरे को छूने की कोशिश

अस्पताल के वार्ड में दो स्ट्रेचर एक-दूसरे के पास रखे गए। एक पर नवजोत का निर्जीव शरीर (BMW Crash Case) और दूसरे पर उनकी घायल पत्नी संदीप। जैसे ही पर्दा हटाकर शव को दिखाया गया, संदीप ने कांपते हाथों से पति के चेहरे को छूने की कोशिश की। उस क्षण वहां मौजूद परिजन और रिश्तेदार अपनी आंसुओं को रोक नहीं पाए। माहौल इतना गमगीन था कि हर किसी की रूह कांप उठी।

पेशे से शिक्षिका हैं संदीप

नवजोत की पत्नी संदीप पेशे से एक शिक्षिका हैं। हादसे में उनके कई हड्डियों में फ्रैक्चर (BMW Crash Case) आया है और उनका इलाज अभी भी जारी है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।

हादसे की पूरी कहानी

यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर हुआ। दंपति सुबह बंगला साहिब गुरुद्वारे मत्था टेकने गए थे और दोपहर का भोजन कर्नाटक भवन, आरके पुरम में किया था। घर लौटते समय उनकी बाइक को धौलाकुआं के पास तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नवजोत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर संदीप को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां वह अब भी इलाजरत हैं।

You may have missed