भाजयुमो ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

भाजयुमो ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

दुर्ग। भाजयुमो नेता नितेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा संसद में शर्मनाक हरकत करने संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर का अपमान एवं भाजपा सांसदों को धक्का मारने के विरोध में भाजयुमो ने इंदिरा मार्केट चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

श्री साहू ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस द्वारा संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव का बार बार अपमान किया जा रहा है देश की जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस का असली चेहरा उजागर है, लोकतंत्र के मंदिर में राहुल गांधी का कृत्य शर्मनाक है।

वे जानबुझ कर भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को धक्का लगाया। जिससे सर पर चोट आई और भाजपा सासंद मुकेश राजपूत घायल हो गए जो गंभीर स्थिति में आईसीयू में एडमिट है। श्री साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ओर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर राजनीति करती हैं जो की अहिंसा की परम पुजारी थे और दूसरी ओर हिंसा का मार्ग अपनाते हुए लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को धक्का लगाते हैं जो उनकी घृणित मानसिकता और दोहरा चरित्र को दर्शाता है जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी को देश की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।

विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना रोष जताया है। इस दौरान गौरव शर्मा, राहुल दीवान, अमित पटेल, फलेंद्र यादव, राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय, इंद्रभान पाटिल व अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *