BJP’s Parivartan Yatra : BJP को उम्मीद, किया दावा- साथ है जनता, होगा परिवर्तन

BJP's Parivartan Yatra :
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का दूसरे दिन तीन विधानसभा से गुजरा परिवर्तन रथ
जगदलपुर/रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Parivartan Yatra : भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज दूसरा दिन है। BJP को उम्मीद, किया दावा- साथ है जनता, होगा परिवर्तन दूसरे दिन यह यात्रा तीन विधानसभा से होकर गुजरी। बुधवार की सुबह जगदलपुर विधानसभा से यात्रा की शुरुआत हुई।
दंतेवाड़ा से भाजपा ने 12 सितंबर को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा नारायणपुर, बस्तर और फिर देर शाम तक कोंडागांव पहुंची। इस बीच रोड शो, स्वागत और आम सभा का भी आयोजन किया गया।

यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, महेश गागड़ा समेत अन्य नेता शामिल हैं। 12 सितंबर की देर शाम तक यह यात्रा जगदलपुर पहुंची।
जहां सिरहसार भवन के सामने आम सभा हुई। आज 13 सितंबर की सुबह BJP की यह परिवर्तन यात्रा जगदलपुर विधानसभा से शुरू हुई जो बस्तर, नारायणपुर होते हुए कोंडागांव पहुंची।

जब यह यात्रा बस्तर पहुंची तो मनीराम कश्यप को भाजपा के नेताओं ने परिवर्तन रथ पर बिठाया। जनता से मनीराम कश्यप को समर्थन देने को कहा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि, बस्तर विधानसभा से मनीराम कश्यप को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और वे विजयी होंगे।