BJP की नई टीम : छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सहित इनको मिला स्थान....

BJP की नई टीम : छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सहित इनको मिला स्थान….

BJP's new team: They got place along with Raman Singh in Chintasgarh.

BJP Team

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Team : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान आज कर दिया है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से 5 नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को दुबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है।

भाजपा की गठित नई टीम में जातीय समीकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है। इसका खासा असर छत्तीसगढ़ में पड़ा है। पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर व पूर्व मंत्री लता उसेंडी को कार्यसमिति में सदस्य का मौका दिया गया है। साथ ही बिलासपुर सांसद अरूण साव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। माना जा रहा है कि कुर्मी समाज और साहू समाज को साधा गया है। वहीं सामान्य वर्ग से राजयसभा सदस्य सरोज पांडेय को भी कार्यसमिति में बतौर सदस्य नामित किया गया है।

आपको बता दें कि बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी (BJP Team) घोषित की है, जिसमे कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को नई टीम में एंट्री मिली है और उन्हें एक्जीक्यूटिव मेंबर्स बनाया गया है। वहीं इस बार मेनका गांधी, वरुण गांधी और विनय कटियार को टीम से दूर रखा गया है।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल समेत 80 सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 309 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा आज हुई है। इसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, सभी राष्ट्रीय प्रवक्ता, सभी मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, राज्यसभा और लोकसभा में मुख्य सचेतक, संसदीय कार्यालय सचिव शामिल हैं।

बीजेपी की नई टीम (BJP Team) में 13 सदस्यों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, राजस्थान की पू्र्व सीएम वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास भी शामिल हैं। वहीं 7 सदस्यों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जिनमें मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय शामिल है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को दिल्ली में होगी। जनवरी 2020 में जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *