BJP's Fifth List May Come Today : EX IAF चीफ भदौरिया को टिकट संभव; पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चा

BJP’s Fifth List May Come Today : EX IAF चीफ भदौरिया को टिकट संभव; पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने की चर्चा

BJP's Fifth List May Come Today :

BJP's Fifth List May Come Today :

नवप्रदेश डेस्क। BJP’s Fifth List May Come Today : बीजेपी की बहुप्रतीक्षित भाजपा की पांचवीं लिस्ट आज आ सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटने की और पूर्व एयरफोर्स चीफ भदौरिया को टिकट मिलने की चर्चा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने रविवार को पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर शनिवार देर रात तक भाजपा सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा सहित अन्य CEC मेंबर शामिल हुए। मीटिंग देर रात 12:40 बजे तक चली।

रविवार को पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने BJP जॉइन की। दिल्ली में भाजपा के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें भाजपा जॉइन कराई। आरकेएस भदौरिया का जन्म आगरा में हुआ है। वे बाह तहसील के कोरथ गांव के रहने वाले हैं।

4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई। लोकसभा की पांचवी लिस्ट आज जारी किए जाने की संभावना है। इसमें 70 से 80 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

चर्चा है कि भाजपा गाजियाबाद से भदौरिया को टिकट दे सकती है। यहां से अभी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सांसद हैं। सूत्रों के मुताबिक, वीके सिंह का टिकट कट सकता है। इसके अलावा, पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कटना तय माना जा रहा है। यहां से भाजपा जतिन प्रसाद को टिकट दे सकती है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *