BJP's Every Home Tiranga Flag Campaign : बीजेपी का अभियान 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा

BJP’s Every Home Tiranga Flag Campaign : बीजेपी का अभियान 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा

BJP's Every Home Tiranga Flag Campaign :

BJP's Every Home Tiranga Flag Campaign :

रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Every Home Tiranga Flag Campaign : राष्ट्रप्रेम के भाव को बढ़ाने के लिए बीजेपी द्वारा 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। प्रदेश भाजपा 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाएगी। बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रभारी गुरू प्रकाश पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तीन प्रमुख कार्यकम होंगे।

जानकारी मुताबिक युवा मोर्चा प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। जिसमें स्मारक और शहीद की प्रतिमाओं में स्वच्छस्ता और माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। साथ ही 24 हज़ार बूथों में 12 लाख तिरंगा फहराया जाएगा। हर घर तिरंगा फहराने के लिए सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा। लिंक में क्लिक कर देखिये बीजेपी की हर घर तिरंगा अभियान की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/qZePzQez3qWmFW6F/?mibextid=qi2Omg

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले कांग्रेस को राजनीती नहीं करना चाहिए

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई है। जिसमें अलग- अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। राष्ट्रप्रेम के भाव को बढ़ाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। बीजेपी के तिरंगा अभियान को नौटंकी कांग्रेस ने नौटंकी बताया है, जिस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग बताएं कि, इसमें गलत क्या है? हर घर में अगर तिरंगा लगे तो इसमें क्यों आपत्ति है? यह ऐसा विषय है कि इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

धनेन्द्र साहू बोले BJP व RSS को तिरंगे का महत्व तो समझ आया

बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान पर पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने कहा था कि, अच्छा है RSS और BJP को भी अब तिरंगा की याद आई है। लंबे समय तक RSS ने अपने दफ्तर में तिरंगा नहीं फहराया। देर से ही सही लेकिन BJP और RSS को तिरंगे का महत्व तो समझ आया। वहीँ शिव डहरिया ने इसे नौटंकी करार दिया था।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *