आज बेबाक : बीजेपी के अशोक तंवर कांग्रेस शरणंम गच्छामि हो गए

BJP's Ashok Tanwar has surrendered to Congress
BJP’s Ashok Tanwar has surrendered to Congress: इतनी जल्दी तो लोग कपड़े नहीं बदलते जितनी जल्दी दलबदलू नेता पार्टी बदल लेते हैं।
हरियाणा के एक भाजपा नेता अशोक तंवर दोपहर दो बजे तक भाजपा के पक्ष में चुनावी रैली कर रहे थे और दोपहर तीन बजे कांग्रेस शरणंम गच्छामि हो गए। इसी के साथ उन्होंने दल बदलने की हैट्रिक लगा दी।
आगे चलकर वे दल बदलने के मामले में चौका और छक्का जड़ दें तो भी कोई ताज्जुब नहीं होगा।
ऐसे अवसरवादियों ने ही बार -बार दल बदलकर राजनीतिक दलों को गंदे दलदल के रूप में तब्दील कर दिया है। जिससे अब बदबू उठने लगी है।