BJP State Incharge : भूपेश सरकार पर लगाए ये आरोप, बोली- कांग्रेस फेल

BJP State Incharge : भूपेश सरकार पर लगाए ये आरोप, बोली- कांग्रेस फेल

BJP State Incharge: These allegations against Bhupesh Sarkar, said - Congress failed

BJP State Incharge

दुर्ग/नवप्रदेश। BJP State Incharge : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से दुर्ग प्रवास पर रहे।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दुर्ग सम्भाग खैरागढ़, मारो, जामुल प्रभारियों की बैठक सहित भिलाई, भिलाई चरौदा और रिसाली नगर निगम प्रत्याशियों की अलग अलग बैठक ली और चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारियों और प्रत्यशियों ने विजयी संकल्प के साथ जीत के लक्ष्य के साथ चुनावी रण में उतारने संकल्प लिया।

सरकार की विफलताओं की गिनती

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभार डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि विकास के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाना हैं। जनता के बीच हमारी विकास करने वाली पार्टी के रूप में पहचान हैं और जनता को भाजपा पर विश्वास हैं। कांग्रेस की पहचान वादा खिलाफी और विकास को बाधित करने वाली हैं जनता समझ चुकी हैं जनता तुलनात्मक अध्ययन करती हैं। जनता के अध्ययन में वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस फैल हो चुकी हैं।

आज जनता पूछ रही हैं संपत्तिकर हाफ का क्या हुआ, पट्टे का क्या हुआ, दो कमरे का मकान कहां हैं? प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आज छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार की गलत नीति और बदलापुर की भावना के चलते नहीं मिल रहा हैं। घर घर जल को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार गम्भीर नहीं हैं। मूलभूत सुविधाओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार विफल हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कोई एक उपलब्धि प्रदेश सरकार के पास नहीं हैं।

विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (BJP State Incharge) ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी, भाजपा का एक एक प्रत्याशी एक एक कार्यकर्ता विकास को लेकर जनता के बीच जाएगा और विकास के आधार पर ही भाजपा की जीत निकाय चुनाव में तय हैं वादाखिलाफी करने वाली लगातार जनता को छलने वाली ठगने वाली सत्ताधारी कांग्रेस के झूठ और फरेब का घमंड टूटेगा।

भाजपा का एक एक कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चुनावी रण में विजयी संकल्प के साथ उतर चुका हैं अब किसी में साहस नहीं कि भाजपा के विजयी संकल्प के साथ निकल चुके रथ को रोक सके। उन्होंने कहा कि उनमें साहस हो भी नहीं सकता क्योंकि भ्रष्टाचार में लगे कांग्रेस के लोगों ने विकास के नाम पर मिट्टी ढेला तक नहीं डाला जो सड़कें बनी हैं वो भी हमारे समय मे बनी हैं विकास के नाम पर कांग्रेस विफल रही हैं।

अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत सीटें जीतने का लें संकल्प

छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि शत-प्रतिशत सीट जीत का संकल्प आज अपने अपने क्षेत्र में जाएं। कम समय मे बेहतर मैनेजमेंट के साथ रणनीति बना कर जनता के बीच जाएं, जनता से सीधा संपर्क करें। निरंतर सम्पर्क जनजुड़ाव और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। प्रधानमंत्री अन्न योजना का लाभ मोदी जी ने दिया। प्रभारी ने कहा, भूपेश जी ने 7 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास छीन लिया।

प्रधानमंत्री जी ने नि:शुल्क वैक्सीन दी, कांग्रेस भ्रम फैलाती रही। कोरोना काल में संकट में केंद्र सरकार के कार्य और राहत जनता के सामने हैं, छत्तीसगढ़ में संकट के समय मे भी कांग्रेस के नेताओं को जनता ने राजनीतिक रोटी सकते देखा हैं। ऐसी अनेक जनहित के विषय हैं जिसे लेकर भाजपा की केंद्र की सरकार गम्भीर हैं और राज्य सरकार अपने राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का नुकशान कर रही हैं।

उन्होंने (BJP State Incharge) कहा कि जनता के सामने तुलनात्मक रूप से भूपेश सरकार की विफलताओं को रखना हैं। विकास के मुद्दे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता से जनजुड़ाव स्थापित कर आगे बढऩा हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पेटी जब खुलेगी तब हर पेटी पर कमल ही कमल निकलेगा इसी विश्वास के साथ हमे काम करना हैं। प्रत्याशियों का आत्मविश्वास कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश बता रहा हैं कि विकास की जीत होगी और विकास भाजपा की पहचान हैं। प्रत्याशियों का आत्मविश्वास, कार्यकर्ताओं का उत्साह जोश और भाजपा के विकास पर जनता का विश्वास भाजपा के जीत का संकेत दे रहा हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *