BJP said bulldozer will traitors : साव बोले- जनता से विश्वासघात किया है…बुलडोजर तो चलकर रहेगा

BJP said bulldozer will traitors : साव बोले- जनता से विश्वासघात किया है…बुलडोजर तो चलकर रहेगा

BJP said bulldozer will traitors :

BJP said bulldozer will traitors :

0 BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भाजपा आयेगी और अपराधियों-जेहादियों पर बुलडोजर चलाएगी

रायपुर/नवप्रदेश। BJP said bulldozer will traitors : छत्तीसगढ़ में सियासी पार्टियां और इन दलों के आला नेता चुनावी मोड पर हैं। इसलिए चुनावी सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही बयान और पलटवार भी होने लगा है। जन्मदिन पर BJP State President सांसद अरुण साव पर समर्थकों बुलडोज़र से पुष्प वर्षा किया था। इसपर बुलडोज़र राजनीति को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी की नीतियों को तोड़फोड़ वाली बताया था। ऐसे में आज फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कस्ते हुए अपने निशाने पर कांग्रेस और भूपेश सरकार को रखा। साव ने तल्ख़ लहजे में कहा बुलडोजर तो चलकर रहेगा…राज्य सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, बुलडोजर तो चलेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। एक तरफ राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने की घोषाणाएं कर रही है और नक्सल अटैक के कम होने का भी दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, बुलडोजर तो चलेगा…मैं प्रदेश के सभी युवाओं को बता दूं कि, भाजपा आयेगी और अपराधियों-जेहादियों पर बुलडोजर चलाएगी। एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश अध्यक्ष साव ने बुलडोजर से फूल बरसाने के लिए संगठन का अभिनंदन किया।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेस वर्ता (Press Conference) के दौरान BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने CM बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को धोखा देने का काम किया है। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस सरकार जनता के बीच जा रही है। जनता अब कांग्रेस सरकार को समझ चुकी है।

assembly elections को लेकरBJP State President अरुण साव ने कहा कि, लगातार जिस तरह से बड़े नेता बीजेपी से जुड़ रहे है। इससे संकेत मिल रहा है कि, विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। जनता का भी भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। प्रदेश से कांग्रेस सरकार जाने वाली है। घोषणापत्र तैयार करने के लिए हम सुझाव के रूप में प्रदेश की जनता के मन की बात जान रहे हैं। जनता के आकांक्षाओं को देखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *