छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा अध्यक्ष साय का तंज, ब्रिटिश आयातित कांग्रेस हमे आइडियोलॉजी ना बताएं

रायपुर/नवप्रदेश। Taunt on Ideology : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आइडियोलॉजी वाले बयान बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी की स्थापना एक ब्रिटिश अधिकारी द्वारा की गई हो उस दल का व्यक्ति हमे आइडियोलॉजी ना बताएं।

ब्रिटिश ने की कांग्रेस की स्थापना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देश समझा ही नहीं (Taunt on Ideology) बल्की लगातार महसूस भी किया हैं और इसी लिए कांग्रेस को देश की जनता ने अब पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ब्रिटिश आयातित कांग्रेस आइडियोलॉजी की बात कर रहे हैं जो कांग्रेस का इतिहास रहा हैं, जो आज भी बदस्तूर जारी है। ऐसी विदेशी आइडियोलॉजी कांग्रेस के नेताओं को मुबारक जो परिवार विशेष से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

करंट निकलने से अब कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला – साय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल ठीक कह रहे हैं कि कांग्रेस से पूरा करंट निकल चुका हैं अब भूपेश बघेल कितना भी बयानबाजी करें कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होने वाला। कांग्रेस के नेता सांसद राहुल गांधी लगातार कांग्रेस की हार का वर्ल्ड रिकार्ड बना कर टॉप पर चल रहे हैं, अब उनकी प्रतिस्पर्धा प्रियंका वाड्रा के साथ है और देश को उम्मीद हैं प्रियंका वाड्रा एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी।

किसान आज कांग्रेस से कोसो दूर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा की कांग्रेस (Taunt on Ideology) कन्फ्यूज हो चुकी हैं। अब देश और प्रदेश के किसान कांग्रेस से दूर हो चुका हैं, महंगाई पर राजनीति करने में कांग्रेस को जनता नकार रही है। इसलिए सांसद राहुल गांधी से लेकर सीएम भूपेश बघेल तक सभी धर्म संस्कृति की बात कर दुबारा मुंह की खाने ही अग्रसर हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को सीएम भूपेश ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के आईडियोलॉजी को आयातित कहा था। वहीं कांग्रेस की आईडियोलॉजी ऋषि परंपरा से जोड़ा था। यही नहीं भाजपा के आईडियोलॉजी को हिटलर और मुसोलिनी से भी जोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि सत्य की खोज भारतवर्ष में हजारों सालों से होता रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का जो आधार है वह झूठ और फरेब पर आधारित है।

Related Articles

Back to top button