छत्तीसगढ़राजनीति

BJP Organizational Training : भाजपा का ‘ऑर्गनाइजेशनल मास्टरक्लास’…रायपुर में 476 मंडल और 36 जिलों के पदाधिकारियों को मिलेगा शिव-नितिन का मार्गदर्शन…

BJP Organizational Training : छत्तीसगढ़ भाजपा राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अपनी अब तक की सबसे बड़ी संगठनात्मक बैठक करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पदाधिकारियों को संगठन की कार्यशैली, जिम्मेदारियों और राजनीतिक रणनीति पर प्रशिक्षण देंगे।

इस ‘ऑर्गनाइजेशनल ट्रेनिंग’ में 476 मंडलों और 36 जिलों के अध्यक्षों के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चा प्रमुखों और प्रकोष्ठ संयोजकों को बुलाया गया है। बैठक पूरे दिन चलेगी, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने और आगामी राजनीतिक(BJP Organizational Training) कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-south-korea-investment/

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। भाजपा ने हाल ही में 60 लाख नए सदस्य जोड़कर सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया है। इसके बाद बूथ स्तर तक संगठनात्मक चुनाव पूरे कर 71 नए मंडलों और बिलासपुर ग्रामीण नामक एक नए जिले का गठन किया गया है।

बैठक में नए जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण और चुनावी तैयारियों को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=OjhKryvzQjg

Related Articles

Back to top button