छत्तीसगढ़राजनीति

Deputy CM’s ‘Jandarshan’ : डिप्टी CM साव का ‘जनदर्शन’ बना भरोसे का पर्याय

अब तक 500 से ज्यादा लोगों और ‘जनदर्शन’ में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी समेत स्वसहायता समूहों तक की समस्या का कर रहे समाधान

रायपुर/बिलासपुर/नवप्रदेश। Deputy CM’s ‘Jandarshan’ : डिप्टी CM अरुण साव का जनदर्शन लोगों के लिए भरोसेमंद, समुचित समाधान और त्वरित निराकरण का पर्याय बन गया है। इसी भरोसे का नतीजा है कि उनके बिलासपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में बड़ी संख्या में समस्याग्रस्त लोग पहुँचने लगे हैं।

अनुभवी सांसद और राजनेता के तौर पर भी पार्टी में उनका मुकाम विश्वसनीय नेता वाला है। कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में हार के बाद अवसाद में चली गई बीजेपी को कठिन दौर में अपने प्रदेश भाजपा अध्यक्षीय कार्यकाल में दोबारा सबसे बड़ी पार्टी और जीत दिलाने में इनकी अहम् भूमिका रही है।

अरुण साव बतौर डिप्टी CM बिलासपुर में लगा रहे जनदर्शन में कल भी पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने ‘जनदर्शन’ में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बड़े इत्मीनान से सुना। उन्होंने लोगों के आवेदन पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा दिलाया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव से कल करीब ढाई सौ लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बिलासपुर के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों ने भी उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘जनदर्शन’ में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। उनसे अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने घोषणानुरूप लंबित डीए बढ़ाने की मांग की। मुंगेली जिले के स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनके प्रति आभार जताया।

श्रीमती रेखा ठाकुर ने बताया कि शासन द्वारा रेडी-टू-ईट का संचालन स्वसहायता समूहों की महिलाओं को दिए जाने का फैसला स्वागत योग्य है। इससे हम सभी समूह की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button