BREAKING : भाजपा विधायक ने पार्टी सांसद को बताया माफिया, बोले- करूंगा 101..

BREAKING : भाजपा विधायक ने पार्टी सांसद को बताया माफिया, बोले- करूंगा 101..

BJP MLA Dub Party MP A Mafia, BJP mla allegation against bjp mp, navpradesh,

bjp mla dub party mp a mafia

BJP MLA Dub Party MP A Mafia : विधायक महोदय सांसद के लिए बुद्धि शुद्धि उपवास करेंगे

बलिया/ए.। BJP MLA Dub Party MP A Mafia : एक भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद पर भूमाफिया होने का आरोप लगाया है। और अब यह विधायक महोदय सांसद के लिए बुद्धि शुद्धि उपवास करेंगे। वहीं दूसरी ओर सांसद ने कहा है कि वे उत्तर प्रदेश के सबसे शक्तिशाली सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश के भाजपा (BJP MLA Dub Party MP A Mafia) विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनपर भू माफिया होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह सांसद और जिलाधिकारी की बुद्धि-शुद्धि के लिए 101 घंटे तक उपवास करेंगे। विधायक ने बलिया के जिलाधिकारी एचपी शाही पर सांसद के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया।

सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार रात अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर जोरदार हमला किया।

उन्हें ‘भूमाफियाÓ तक बता दिया। उन्होंने बताया कि सांसद ने खुद और अपने बेटे व भाई एवं भतीजे के नाम पर बैरिया क्षेत्र के बाबु के शिवपुर गांव के विजय बहादुर सिंह की 18 एकड़ से ज्यादा भूमि धोखाधड़ी के जरिये हथिया ली है।

उपवास की तारीख का ऐलान जल्द

विधायक सिंह ने यह भी कहा कि जिला अधिकारी एचपी शाही सरकार के दबाव से डरे हुए हैं। उन्होंने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और जिलाधिकारी शाही की ‘बुद्धि-शुद्धिÓ के लिए कलेक्ट्रेट पर जल्द ही 101 घंटे के उपवास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उपवास के दिन और तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *